Poha Recipe in Hindi

Poha Recipe in Hindi

आसान और तेज़ रेसिपी (Quick and Easy Recipes)

पोहा एक लोकप्रिय और हल्का नाश्ता है,जो खासकर भारत के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में अधिक लोकप्रिय है। गुजरात में भी सुबह के नास्ते के लिए अधिक लोग सुबह के नास्ते के लिए बनाते है और अपने बच्चो को लंच बॉक्स में नास्ते के लिए देते है। यहाँ पर सरल और स्वादिष्ट पोहा बनाने की रेसिपी दी गई है। इसे बनाना बहोत आसान है। इसे चिउड़े या फुलके चावल से बनाया जाता है, जो न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि पौष्टिक भी होते हैं।इसे सुबह में चाय के साथ भी खाते है। पोहा को विभिन्न तरीकों से तैयार किया जा सकता है, जिससे इसका स्वाद हर बार नया लगता है।

पोहा बनाने में किन-किन सामग्री की जरुरत पड़ती है जानते है :

1. कप चिउड़े (पोहा) - 1

2. हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) - 1

3. प्याज (बारीक कटा हुआ) -1

4. चम्मच हल्दी पाउडर -1/2

5. कप आलू (बारीक कटा हुआ) - 1/2

6. चम्मच नींबू का रस -1

7. चम्मच सरसों के बीज -1

8. चम्मच तेल - 2

9.चम्मच मूंगफली (भुनी हुई) - 2

10. नमक स्वादानुसार

11. हरा धनिया (सजावट के लिए)



पोहा बनाने की विधि जानते है। :

Step 1. चिउड़ों को धो लें: चिउड़े को एक बर्तन में डालें, फिर उसमें थोड़ा नमक और पानी डालकर हल्का सा मिला लें। फिर चिउड़े को छानकर 12 मिनट के लिए छोड़ दें।

Step 2. इस तरह तड़का तैयार कर सकते है: एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें सरसों के बीज डालें और जब वे चटकने लगे, तब प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें।

Step 3. इस तरह आलू डालें: अब बारीक कटे आलू डालें फिर हल्का सा भूनें। जब आलू नरम हो जाए,उसके बाद हल्दी पाउडर और नमक डालें।

Step 4. इस तरह चिउड़े मिलाएं: अब भिगोए हुए चिउड़े डालें और अच्छे से मिला लें। 2-4 मिनट तक पकने दे।

Step 5. सजावट के लिए नींबू का रस डालकर मिलाएं और मूंगफली डालकर सजाएं।

Step 6. आखिर में सर्व करें और गरमागरम पोहे को हरे धनिये से सजाकर परोसें। आपकी  Poha Recipe तैयार हो गई है फिर बताये Poha Recipe कैसी बनी।
Poha Recipe in Hindi

टिप्स उपयोग में ले सकते है:

अधिक स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें आप इसमें कड़ी पत्ता भी डाल सकते हैं। आप उसमें हरी चटनी और दही के साथ भी सर्व कर सकते हैं।पोहा एक ताजगी भरा नाश्ता है, जिसे आप सुबह के नाश्ते में या शाम की चाय के साथ ले सकते हैं। अब आनंद लें!
Poha Recipe in Hindi




और पढ़ें : Oats Chatpata Upma recipe


Conclusion :

पोहा एक सरल, स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता है, जिसे आप आसानी से तैयार कर सकते है। इसकी सामग्री की विधि तैयार करने में आसान है।"Poha Recipe" विभिन्न स्वादों और पसंदों के अनुसार अनुकूलित करने की अनुमति देता है। चिउड़े और सब्जियाँ को मसाले मिलकर इसे एक चटपटा और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प बनाते हैं। पोहा को नाश्ते के अलावा लंच या शाम की चाय के साथ भी परोसा जा सकता है। इसके अलावा नींबू का रस या हरी चटनी मिलाकर इसका स्वाद और भी बढ़ाया जा सकता है। इस प्रकार, पोहा न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है, जिससे यह हर घर में एक प्रिय व्यंजन बन जाता है।आप Poha Recipe in Hindi को बनाये और आजमाएं! और बताये ये पोहा की रेसिपी की सब्जी कैसी बनी। आप कमेंट्स कर के बता सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.