Summer Special Dahi aur fal chat recipe -समर स्पेशियल दही और फल चाट रेसिपी

आसान और तेज़ रेसिपी (Quick and Easy Recipes)

दही और फल का चाट रेसिपी (Dahi Aur Fal Chat Recipe)


चाट का नाम सुनते ही आपको लगता होगा इसमें तीखे मसाले होंगे। आज हम आपको गर्मी में पेट के फायदेकारक दही और प्रोटीन से भरे फल से चाट रेसेपी कैसे तैयार करते है बतायेगे। दही और फल का चाट एक ताजगी भरा और स्वादिष्ट नाश्ता है। दही और फल का चाट रेसिपी बनाना बहोत आसान है। "Summer Special Dahi Aur Fal Chat Recipe"। इस नवराति आपको खास करेगी। आप ये रेसिपी घर पर बना के व्रत रख सकते है। यकीन माने ये रेसिपी आपको बेहद पसंद आएगी। इस रेसिपी में खास दही और फल दोनों का मिश्रण कर के ये रेसिपी तैयार करेंगे । आपको पता ही है फल हमारे लिए खूब उपयोगी है फल के उपयोग से हम बोहोत सारी बीमारिया से बच सकते है। इस में कई तरह के विटामिन्स होते है जो हमारे शरीर के लिए फायदेकारक है। इसे उपयोग करने से हमारे शरीर में थकावट,कमजोरी मेहसूस नहीं होती इसका सेवन करने से हमारे चेहरे का निखार बढ़ता है। चलिए सीखते है और घर पर बनाते है।

Fruit Curd Chat Ingredients : दही और फल का चाट सामग्री:

1.कप दही (फेंटे हुए) - 2

2. चम्मच शक्कर (स्वादानुसार) - 3

3.चम्मच भुना जीरा पाउडर - 1/3

4.चम्मच चाट मसाला -1/4

5. चम्मच पुदीने की चटनी (वैकल्पिक) - 3

6.चम्मच काली मिर्च पाउडर - 1/2

7.चम्मच नींबू का रस - 2

8. कप विभिन्न फलों ( संतरा,केला, अनानास,सेब, मौसंबी, आदि) का टुकड़ा - 2

9. चम्मच पुदीने की चटनी (वैकल्पिक) - 2

10. पुदीने की पत्तियाँ सजाने के लिए


How To Make Curd Fruit Chat : दही फ्रूट चाट बनाने की विधि जानते है

1. फलों को अच्छी तरह से काटें, सभी फलों को छोटे टुकड़ों में काट लें और एक बड़े बर्तन में डालें।

2. उसके बाद दही तैयार करें फेंटे हुए दही में शक्कर, नींबू का रस, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालें। अच्छे से मिलाएँ।

3. फलो को मिक्स करें, फलों के मिश्रण में तैयार दही डालें और हल्का-फुल्का मिलाएँ।

4. उसके बाद सजाएँ, चाट को सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से पुदीने की चटनी और पुदीने की पत्तियों से सजाएँ।
5. आपकी "Summer Special Dahi Aur Fal Chat Recipe" तैयार है। ठंडा-ठंडा दही फ्रूट चाट अब तुरंत परोसें और इसका आनंद लें!
Dahi aur fal chat recipe




यहाँ दही और फल के चाट को और भी स्वादिष्ट और आकर्षक बनाने के लिए कुछ टिप्स दिए गए हैं:

यहाँ "दही और फल के चाट" को और भी स्वादिष्ट और आकर्षक बनाने के लिए कुछ टिप्स दिए गए हैं:

1. पहले आप फल का चुनाव करे, मौसम के अनुसार ताजे फल चुनाव करे जैसे स्ट्रॉबेरी,ग्रेप्स,केला ,या पपीता भी अच्छे विकल्प हैं।

2. फिर दही की तैयारी करे,एक दिन पहले दही को अच्छे से फेंटकर फ्रिज में रख ले ताकि ठंडा और क्रीमी बने।

3. आप दही में स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें चुटकी नमक मिलाने से स्वाद और बढ़ जाता है।

4.अच्छे से जाँच कर के चटनी का उपयोग करे,मीठी चटनी या हरी चटनी का प्रयोग करे उसमें "दही और फल के चाट" में नया फ्लेवर आएगा।

5. बादाम, अखरोट और कटे हुए नट्स डालने से प्रोटीन और कुरकुरापन और भी बढ़ जायेगा।

7. चाट को अच्छे से ठंडा सर्विंग करने से, इससे इसकी ताजगी बनी रहती है।

8. इस रेसिपी आप किसी पार्टी या विशेष अवसर पर भी बना सकते हैं,जैसे अभी नवराति चल रही है।,इसे छोटे कपों में सर्व करके सजावट कर सकते है।

इन टिप्स का ध्यान रखते हुए, आप अपने "Summer Special Dahi Aur Fal Chat Recipe" को आर्कषक और खास बना सकते हैं!

 
Dahi aur fal chat recipe


और पढ़े : Veg Sandwich Recipes

Conclusion

दही और फल का चाट एक सेहतमंद और स्वादिष्ट विकल्प है आप इस रेसिपी को आसानी से बना सकते है। यह ताजगी और प्रोटीन से भरा होता है, और मौसम के अनुसार आप फलों का चयन के, इसे हर बार एक नया स्वाद दे सकते हो। इसके साथ ही, विभिन्न मसालों और बादाम,नट्स,अखरोट का उपयोग से आप इसे अपने स्वाद के अनुसार अलग स्वाद दे सकते है। आप चाहे नाश्ते के लिए ये रेसिपी का इस्तेमाल करते हो या किसी खास मौके पर, यह चाट हमेशा पसंद किया जाएगा। आप इस रिसिपी को आजमाए,और बताये "Summer Special Dahi Aur fal Chat Recipe" कैसी बनी।आप कमेंट्स कर के बता सकता है।और अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसका आनंद लें और उनकी तारीफें बटोरें.

FAQ

Qus: 1.दही के साथ कौन सा फल अच्छा है?
Ans: दही के साथ ताजे फल जैसे जामुन,पपीता,केला दही में मिलाकर खाने से दही का पोषण तत्त्व बढ़ जाता है  
Qus:2 दही में कौन से फल मिलाए जा सकते हैं?
Ans: दही में अनानास,सेब,अनार,केला,स्ट्रोबेरी यादि मिलाकर तैयार किया जाता है  

Qus:3.दही में मिलाने के लिए सबसे अच्छा क्या है?
Ans: दही में मिलाने के लिए सबसे अच्छा सहद का मिश्रण है जो स्वादिस्ट और पौस्टिक होता है  दही में प्रोटीन और कैल्शियम होता है ये दोनों तत्त्व सेहत के लिए जरुरी होते है।  

Qus: 4. दही को स्वादिष्ट कैसे बनाएं?
Ans: आप दही में फ्रूट्स का मिश्रण डाल कर स्वादिस्ट बना सकते है  

Qus: 5. क्या हम दही में चीनी मिला सकते हैं?
Ans:हा, दही में चीनी मिला सकते है दही में चीनी मिला कर खाने से पाचनतंत्र की लिहाज से अच्छा है  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.