सर्दियों में खाए Gond Ke Laddu Recipe आपके हड्डियों को लोहे जैसे मजबूत करने से लेकर शरीर के अंदर भरपूर गर्मी पैदा करदे

गोंद के लड्डू का महत्व

सर्दियों में ऊर्जा और गर्माहट देने वाला एक परंपरागत व्यंजन है गोंद के लड्डू। इसे न सिर्फ स्वादिष्ट मिठाई के रूप में खाया जाता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। रोज सुबह 1-2 गोंद के लड्डू खाने से शरीर को ताकत मिलती है और ठंड से बचाव होता है। यह लेख आपको गोंद के लड्डू के स्वास्थ्य लाभ, बनाने की आसान विधि, और इसे लंबे समय तक स्टोर करने के तरीके बताएगा।

गोंद क्या है और इसके पोषण तत्व

गोंद का परिचय:

गोंद एक प्राकृतिक है, जो पेड़ो के तने से प्राप्त होता है। गोंद को अरबी में खाध कहते है। गोंद एक बबूल के पेड़ से निकाली जाने वाली एक चिपचिपि पौष्टिक राल है। जो पेड़ से निकाल ने बाद खाध बन जाता है। गोंद को वैसे ओषधि के रूप में जाना जाता है। जो सर्दियों में ताकत से भरपूर गर्मी प्रदान करती है।

गोंद के प्रकार कौन कौन से है। :

• सफेद गोंद: यह गोंद हल्का और पारदर्शी होता है। यह गोंद का इस्तेमाल लड्डू और मिठाइओ में किया जाता है।
• काला गोंद: काले गोंद का रंग गहरा होता है और कठोर होता है। ,ज़्यादातर इसका इस्तेमाल ओषधिगुणों में किया जाता है।
• हर्बल गोंद: यह गोंद पेड़ो से प्राप्त होता है, साथ ही ओषधि के निर्माण करने में इस्तेमाल होता है।

गोंद के पोषण तत्व और लाभ:

गोंद पोषण से भरपूर एक प्राकृतिक सामग्री है। इसमें मौजूद पोषक तत्व इसे सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी बनाते हैं:
प्रोटीन: हमारे शरीर के मांशपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक होते है।
डाइटरी फाइबर: पाचनतंत्र की किर्या को दुरुस्त रखता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है।
• कैल्शियम और मैग्नीशियम: हमारे शरीर के हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है।
एंटीऑक्सिडेंट: शरीर के अंदर फ्री रेडिकल्स को बचाकर इम्युनिटी बोस्ट करने में मदद करते है।
ऊर्जा का स्रोत: गोंद ठंड के मौसम में हमारे शरीर की गर्मी और ऊर्जा प्रदान करते है।

गोंद का स्वास्थ्य पर प्रभाव:

• जोड़ों का दर्द कम करता है: गोंद में प्राकृतिक गुण होते है जो जोड़ो के दर्द को कम करने में मदद करते है।
• प्रसव के बाद महिलाओं के लिए उपयोगी: गोंद का सेवन करने से शरीर में पोषण के साथ ताकत देते है।
• त्वचा को चमकदार बनाता है: गोंद में एंटीऑक्सीडेंट तत्त्व चेहरे की त्वचा को स्वास्थ्य रखने का काम करता है।
• ऊर्जा का भंडार: ठंड के मौसम में शरीर के अंदर ऊर्जा और गर्मी प्रदान करता है।

गोंद में स्वाद से लेकर पोषण तक का खजाना मौजूद है। बल्कि सर्दियों में हमारे शरीर को मजबूत करने में महत्व का काम करता है। खास कर गोंद का इस्तेमाल सर्दियों में लड्डू बनाने में किया जाता है।
Gond Ke Laddu Recipe,

और पढ़े:  "Gud Til laddo Recepe"

गोंद के लड्डू के लिए आवश्यक सामग्री:

गोंद का लड्डू बनाने के लिए मुख्य सामग्री का चयन करना बेहद महत्वपूण है। हर सामग्री में पोषण मूल्य और उसका स्वाद खास बनाता है। जो लड्डू को स्वादिस्ट और स्वास्थ्यवर्धक बनाता है।

गोंद की मुख्य सामग्री:

1. 2 कप - गेहूं का आटा
o गोंद के लड्डू की आधार सामग्री।
o आटे को धीमी आंच पर भूनना चाहिए क्यू की लड्डू का स्वाद गहरा और मिठास मिलता है।
o आटे में ऊर्जा और फायबर का अच्छा स्रोत है।

2. 2 कप - बूरा
o इससे लड्डू मिठास में बनते है।
o बुरा की बनावट स्मूद और दानेदार होती है, जो लड्डू को अधभुत टेक्स्चर देती है।

3. (¾ कप) - घी
o सामग्री को अच्छे से भुनने के लिए और बांध ने के लिए।
o घी शर्दियो में गर्मी प्रदान करता है और लड्डू में कोमलता लाता है।

4. (⅓ कप या 150 ग्राम) - गोंद
o लड्डू एक मुख्य घटक है।
o लड्डू एक अद्धितीय स्वाद देता है। लड्डू को भुनने के बाद गोंद कुरकुरा और हल्का हो जाता है।


सुगंध और पोषण बढ़ाने वाली सामग्री:

5. 11 -13 नग - काजू

o काजू लड्डू में डालने से कुरकुरापन और पोषण से जोड़ता है।
o काजू को छोटे छोटे टुकड़े में काटकर मिलाया जाता है।

6. 3 टेबलस्पून - खरबूजे के बीज
o लड्डू में पोषण और हल्का सा क्रंच बढ़ा ने के लिए।
o काजू में प्रोटीन और विटामिन दोनों का अच्छा स्रोत होता है।

7. ¼ छोटी चम्मच - इलायची पावडर
o लड्डू को स्वादिस्ट और खुसबूदार बनाने में महत्व का काम करता है।
o इलाइची की सुगंध खास बनाती है।

अन्य वैकल्पिक सामग्री:

8. बादाम या पिस्ता:
o आप सूखे मेवों की विविधता के लिए बादाम और पिस्ता काजू के साथ मिला सकते हो।

9. गुड़:
o गुंड की मिठास खास होती है इसलिए आप बुरा जगह इस्तेमाल कर सकते हो।
o प्राकृतिक रूप से मिठास और गहरा रंग का स्वाद के लिए गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हो।

सामग्री का महत्व:

गोंद के लड्डू में आप हर तरह की सामग्री का उपयोग कर सकते हो। जब की घी और आटा लड्डू को कोमलता बढ़ाते है। साथ ही गोंद सूखे मेवे को पौष्टिक बनाते है। गुड़ और इलाइची लड्डू को मिठास का टेक्स्चर और सुगंध देते है। इस सामग्री का इस्तेमाल कर के आप स्वादिस्ट और स्वास्थ्यवर्ध्रक लड्डू तैयार कर सकते हो।

गोंद के लड्डू बनाने की विधि जानते है –

बहोत आसान तरीके से आप गोंद के लड्डू बना सकते हो। याद रखे इससे बनाने की विधि सही से ध्यान देना खास जरुरत होती है। निचे दिए गए चरणों का पूरा करे, और साथ ही पोषण से भरपूर लड्डू तैयार कर सकते हो।
_____________________________________

1: गोंद को तलना
1. एक कढ़ाई ले, कढ़ाई में घी गरम करले।
o फिर धीमी आंच पर घी गरम करे।
o याद रखे घी ज़्यादा गरम न हो।

2. गोंद को तलें:
o अब गोंद को थोड़ा-थोड़ा कर के घी में डालदे।
o गोंद पॉपकॉन की तरह फूलने लगेगा।
o अब गोंद को अंदर से धीमी आंच पर तल ले ताकि अच्छी तरह पक जाए।

3. अब गोंद को ठंडा करे और पीस ले :
o गोंद को एक प्लेट में निकल ले फिर ठंडा करे।
o अब ठंडा होने के बाद गोंद को हाथ से दबाकर या फिर बेलन से चुरा बना ले।

________________________________________

2: आटे को भूनना
1. अच्छे से घी गरम करले।
o अब बचा हुआ घी डालदे और धीमी आंच पर गरम करले।

2. गेहूं का आटा डालें:
o अब घी में आटा डालदे और धीमी आंच पर चलाते हुए भून ले।
o आटे को सुनहरा रंग का हो जाने दो और साथ ही उसके अंदर की खुसबू आने लगे, अब इसे आंच से उतार ले।
________________________________________

3: सूखे मेवे तैयार करना

1. खरबुजे के बीज और काजू को अच्छे से भून ले।
o खरबूजे के बीज और काजू को अलग अलग हल्का सा भुने।
o अब भुने हुवे मेवे को ठंडा होने दे।
o काजू को टुकड़े में काट ले।
________________________________________

4: सामग्री को मिलाना

1. गोंद का चुरा और भुना हुआ आटा मिलाए :
o एक बड़ी परात में तले हुए गोंद का चुरा और भुने हुए आटा डाले।
o अब अच्छी तरह मिलाले।

2. सूखे मेवे और इलायची पाउडर डालें:
o खरबूजे के बीज,काजू और इलाइची पावडर डाले।
o अब सब सामग्री को सामान में मिलाए।

3. बूरा डालें:
o मिश्रण में पीसी होइ चीनी(बुरा) डाले और मिलाए।
o अब सुनिश्चित करे के मिश्रण समान रूप से फैले।
________________________________________

5: लड्डू बनाना

1. घी का उपयोग करें:
o अब मिश्रण में हल्का सा गरम घी डाले और इसे हाथो से गूंदकर चिपचिपा करले ।
o याद रखे घी की मात्रा इतनी रखे के मिश्रण आसानी से बंद सके।

2. लड्डू आकार दें:
o अब मिश्रण को अपने हाथो से उठाकर मनचाहे आकार में लड्डू बनाए।
o हर लड्डू को समान आकर दे और वजन में बनानी की कोशिश करे।

3. लड्डू को सेट होने दें:
o अब तैयार लड्डू को एक थाली में रखे और कुछ समय के लिए ठंडा होने दे साथ ही अच्छी तरह जम जाए।
Gond Ke Laddu Recipe

और पढ़े:  "Almond milk"


________________________________________

कुछ टिप्स दिए हुए है जिसके इस्तेमाल कर के आप स्वादिस्ट लड्डू तैयार कर सकते है:

• यदि आपको मिश्रण सूखा लग रहा है तो, थोडासा और घी डालकर गुंदे।
• याद रखे लड्डू बनाने के पहले हाथो को हल्का सा घी से चिकना करे, जिससे मिश्रण आपके हाथ में चिपकेगा नहीं।
• सब सामग्री को मिलाते समय मिश्रण को गर्म करले ताकि लड्डू आसानी से बन सके।
________________________________________

इस विधि के इस्तेमाल कर के बनाए गए लड्डू स्वाद में बेहतरीन और शरीर की सेहत के लिए फायदेमंद होते है। सही सामग्री से और सही प्रक्रिया से आप घर पर स्वादिस्ट "Gond Ke Laddu Recipe"बनाकर लड्डू का आनंद ले सकते हो।


FAQ 

Qus.1 : सबसे ताकतवर लड्डू कौन सा है?
Ans: हड्डियों को मजबूत करने में गोंद के लड्डू का खास काम होता है।वैसे गोंद के लड्डू खाने में टेस्टी और मजेदार होते है।और हमारे शरीर के सेहत के लिए फायदेमंद होते है, क्यू की उसमें प्रोटीन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है इसलिए हमारी हड्डियों को इम्युनिटी बढ़ाते है

Qus.2 : क्या पुरुष गोंद के लड्डू खा सकते हैं?
Ans: हां, सर्दियों के मौसम में पुरुष के साथ महिलाए भी गोंद के लड्डू खा सकते है।

Qus.3 : गोंद के लड्डू कितने दिन तक खाने चाहिए?
Ans: गोंद के लड्डू 2 से 3 महीने तक खा सकते है आप रोज सुबह नास्ते में 2 लड्डू खा सकते है सर्दियों के मौसम के लिए खास।

Qus.4 : क्या गोंड हड्डियों के लिए अच्छा है?
Ans: गोंद में फोस्फरस,कैल्शियम और मेग्नेशियम जैसे तत्वों का भरपूर मात्रा होती है गोंद हड्डियों की नसों को मजबूत करता है।

Conclusion

गोंद के लड्डू न केवल एक पारंपरिक मिठाई हैं, बल्कि सर्दियों में शरीर को गर्मी और ताकत प्रदान करने वाला अद्भुत पोषण स्रोत भी हैं। सही सामग्री, सटीक विधि, और थोड़ी मेहनत से आप अपने घर पर स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक लड्डू बना सकते हैं। गोंद को सही तरीके से भूनने और सामग्री के संतुलन का ध्यान रखने से लड्डू का स्वाद और गुणवत्ता बेहतर होती है। रोजाना सुबह 1-2 गोंद के लड्डू खाने से सर्दी के मौसम में न केवल ऊर्जा मिलती है, बल्कि आपकी सेहत भी बनी रहती है। इस पारंपरिक मिठाई को घर पर बनाएं और अपने परिवार के साथ सर्दियों का आनंद लें।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.