वजन संतुलित रखने के लिए 2024 की सबसे आसान "Grilled Fish Recipe" अपनाए अपनी सेहत का खास ख्याल रखे।

ग्रिल्ड मछली रेसिपी (Grilled Fish Recipe)

आज हम एक और किटो रेसिपी लेके हाजिर हो गए है। आशा है आपको "Grilled Fish Recipe in Hindi"  बेहद पसंद आएगी। ग्रिल्ड मछली रेसिपी आपके स्वस्थ्य के लिए बेहद फायदेकारक है। इस रेसिपी का स्वाद आपको लाजवाब मिलेगा, स्वाद के साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखिये। जिनको रेस्टोरेंट जैसी मछली चाहिए। ये रेसिपी को एक बार अपने घर पर बना के देखे। इस रेसिपी में आपको सभी तरह के पोषक तत्व मिल जायेगे जो आपके शरीर को संतुलित करने में मदद करेंगे, जैसे ये रेसिपी में प्रोटीन की भरपूर मांत्रा मिल जाएगी और ओमेगा-3, फैटी एसिड जैसे दिमाग और दिल के लिए बेहद फायदेकारक है। ग्रिल्ड मछली बनाने में कम तेल लगता है।जैसे शरीर का पाचन करने में खास डिश है। जब आप ये रेसिपी तैयार कर रहे हो तब मैरीनेशन के दौरान सब मसालों का मिश्रण सही से करले ताकि मछली खुशबूदार और स्वादिस्ट बने। मछली को आप अच्छे से ग्रिलिंग करले ताकि उसमें ऊपर से सुनहरा और क्रिस्पी टेक्स्चर आता है जब की अंदर से ये बहोत सॉफ्ट और नरम होता है। ग्रिल्ड मछली रेसिपी को ज़्यादा स्वाद के लिए आप नींबू और हरी चटनी का इस्तेमाल कर सकते है।

ग्रिल्ड मछली की सामग्री : Grilled Fish Ingredients

  • मछली के टुकड़े (फिश) - 5 बड़े
  • लाल मिर्च पाउडर - 2 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर - 2 छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर - 2 छोटा चम्मच
  • जैतून का तेल - 3 बड़े चम्मच
  • गरम मसाला - 1/3 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस स्वादानुसार
  • अदरक-लहसुन पेस्ट - 2 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर - 2 छोटा चम्मच
  • हरी धनिया सजाने के लिए

ग्रिल्ड मछली की विधि : Grilled Fish Method

1 . मैरीनेशन तैयार करने के लिए एक बड़ा सा कटोरा ले उसके अंदर नींबू का रस स्वादअनुसार डाले, जैतून का तेल 3 बड़े चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 2 छोटा चम्मच, हल्दी 2 छोटा चम्मच , धनिया पाउडर 2 छोटा चम्मच ,जीरा पाउडर 2 छोटा चम्मच, अदरक-लहसुन पेस्ट 2 छोटा चम्मच, गरम मसाला 1/3 छोटा चम्मच और नमक स्वादानुसार अच्छे से मिलाएं।सब मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें।

2. अब मछली को मैरीनेट करले,जो अपने मछली के 5 बड़े टुकड़े(फ़ीस) किए है। इससे सभी ही मसाले के मिश्रण में अच्छे से लपेट ले। उसके बाद 25 से 30 मिनिट तक ढककर ढाक कर फ्रिज में रख दो। ताकि सभी मसाले मछली के अंदर अच्छी तरह से समा जाए।

3. अब मछली को अच्छे से ग्रिलिंग करले। ग्रिल को कढ़ाई या पेन के माध्यम से गरम आंच पर गरम करे। फिर थोड़सा तेल कढ़ाई में डाले। अब मछली के टुकड़े को ग्रिल पेन पर रखले उसके बाद 10 मिनिट तक अच्छे से ग्रिल करे, जब तक आपकी मछली सुनहरी और कुरकुरी न हो जाए ।

4.अब मछली को एक प्लेट में निकाल ले। डिश को थोड़ी सी सजावट करले, सजावट के लिए हरी धनिया और नींबू के स्लाइस डाल के परोस सकते है।चलिए आपकी गरमा गर्म चटाकेदार"Grilled Fish Recipe in Hindi" तैयार है।अब इस रेसिपी का आनंद ले। बताए कैसी बनी।
Grilled Fish Recipe Hindi

यहाँ कुछ ग्रिल्ड मछली के लिए टिप्स दिए है, इससे आजमा सकते हो।

1. मछली का इस्तेमाल करते पहले जाँच ले मछली फ्रेश है, या नहीं। हमेशा ताज़ी मछली का ही इस्तेमाल करे ताकि मछली का स्वाद चार गुना बढ़ जाए।

2. मछली का मैरीनेशन करते वक्त जाँच करे, कम से कम 25 से 30 मिनिट तक मेरिनेट करे ताकि मछली अच्छे से मसाले में समा जाए।

3. तेल का जितना अच्छे इस्तेमाल करोगे उतनी मछली अच्छे से पकेगी। पैन या ग्रिल पर कम ही तेल का इस्तेमाल करे ताकि मछली चिपके नहीं और कुरकुरी बन सके।

4. मछली के आंच पर नियंरण पर काबू करना। मछली को मध्यम आंच पर ग्रिल करे ताकि मछली ऊपर से जले नहीं और अंदर से नरम पक सके।

5. हर्ब्स या लेमन का सही मांत्रा में इस्तेमाल करे, मछली पर नींबू का रस और ताजे हर्ब्स का छिड़काव करने से फ्लेवर दोगुना बढ़ जाता है।

6. आप मछली को हरी धनिया और लिंबू की स्लाइस से परोस सकते है। आप अपनी हिसाब से मछली के ऊपर काली मीर्च और अन्य मसाले भी डाल सकते है। आखिर में आप टमाटर की चटनी और हरी चटनी से सर्व कर सकते है।
Grilled Fish Recipe Hindi



Conclusion

हमने ग्रिल्ड मछली की रेसिपी आम तौर पर उनके लिए बनाई है। जो किटो डाइट प्लान का पालन करते है। ये रेसिपी उन सभी के लिए बेहद खास है।ये उनकी रेसिपी उनकी फिटनेस को फिट करने के लिए उनकी सेहत तंदुरस्त रखने के लिए बनाई है। इस रेसिपी को बनाना बहोत आसान है। इस रेसिपी को सही तकनीक से ग्रिलिंग और मैरीनेशन से बनाई जाती है। ग्रिल्ड मछली रेसिपी में मसालों को सही मांत्रा में और ताज़ी मछली का सही तापमान में बनाया जाता है। ये"Grilled Fish Recipe in Hindi" को आप जल्दी से तैयार कर के उसके पोषण तत्त्व का लाभ उठा सकते हो। ग्रिल्ड मछली रेसिपी में हल्का और कम तेल वाला भोजन होने के कारण आपके के लिए सेहतमंद आहार है आप इस रेसिपी को आर्कषक बनाने के लिए कई प्रकार के मसाले और ताजगी से भरे हर्ब्स या नींबू का स्वाद डाल सकते हो। इस आसान रेसिपी को आजमाए,और बताये"Grilled Fish Recipe in Hindi" कैसी बनी।आप कमेंट्स कर के बता सकता है।


FAQ

Qus.1 : बिना चिपके मछली कैसे ग्रिल करें?
Ans: मछली को चिपक ने से रोक ने लिए जैतून का तेल या फिर अंगूर के बीज का तेल का इस्तेमाल कर सकते है।

Qus.2 : दुनिया की सबसे स्वादिष्ट मछली कौन सी है?
Ans: दुनिया की सबसे स्वादिस्ट मछली का नाम "रोहू" है। भारत के लोग ज़्यादा पसंद करते है। रोहू खाने के लिए ये मछली बांग्लादेश,पाकिस्तान,और थाईलैंड में ज़्यादा पाई जाती है। और हमारे भारत देश में ये मछली पंश्चिम बंगाल,असाम,ओडिशा,और उत्तरप्रदेश में पाई जाती है।.

Qus.3 : मछली का पत्थर कैसे साफ करें?
Ans: मछली का पथ्तर साफ़ करने के लिए एक बाल्टी में गर्म पानी लेकर और उस पर नमक डाल कर अच्छे से साफ़ करना चाहिए। आप अच्छे से ध्यान रखे उस पर कोई साबू के पानी का इस्तेमाल न हो.

Qus.4 : कौन सी मछली नहीं खानी चाहिए?
Ans: मछली खाने से पहले अच्छे से जाँच करे कुछ मछली को नहीं खा सकते। क्यू की उसका नुकशान हमें हो सकता है उसमें शार्क प्रजाति की मछली,टीलेफिश,किंग मकेरिल जैसे मछलियों को साफ़ मना करना चाहिए हमारे लिए बेहद ख़तरनाक हो सकती है।.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.